फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager recovered, kidnapper arrested

Azamgarh News: किशोरी को बरामद किया, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Tue, 01 Aug 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teenager recovered, kidnapper arrested
दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को अपहृत करने के मामले में पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दिया है। अपहृता को बरामद करने के साथ ही जहां अपहरणकर्ता गिरफ्तार कर लिया गया है तो वहीं किशोरी के अपहरण में सहयोगी व शरणदाता रहे माहुल चेयरमैन की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। अहरौला थाने में 23 जुलाई को दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तहरीर दी थी कि उसकी 14 वर्षीया लड़की को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव निवासी अब्दुल रहमान बहला-फुसला कर भगा ले गया। जिसे नगर पंचायत माहुल के चेयरमैन लियाकत अली ने अपने घर पर शरण दी है। जानकारी होने पर वादी मुकदमा जब अपने पति के साथ चेयरमैन के घर पहुंची तो चेयरमैन ने दरवाजा नहीं खोला और धमकाया। तहरीर पर पुलिस ने अपरहण व एससी-एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया है। मेडिकल कराने के साथ ही 166 का बयान भी करा लिया गया है। चेयरमैन माहुल लियाकत अली की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed