फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teenager molested at gunpoint, case registered

Azamgarh News: तमंचा दिखाकर किशोरी से छेड़खानी, केस दर्ज

Wed, 19 Feb 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Teenager molested at gunpoint, case registered
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांगेपुर गांव में सोमवार की शाम चार-पांच की संख्या में युवकों ने गांव के ही एक किशोरी को तमंचा दिखाकर छेड़खानी की। पीड़िता ने इसकी शिकायत घर पर की तो परिजन थाने पहुंच गए। परिजन की तहरीर पर पुलिस एफआईआर पंजीकृत कर पांच युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस घटना में अलग-अलग गांव के युवक शामिल हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी सोमवार की शाम किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। वह काम निपटाकर घर लौट रही थी। गांव में ही चार-पांच युवक मौजूद थे। किशोरी को देख युवक छींटाकशी करने लगे। इतना ही नहीं युवकों ने किशोरी को तमंचा दिखाकर उसके साथ छेड़खानी की। किशोरी किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागते हुए घर पहुंची। किशोरी ने घटना की आपबीती परिजनों को बताई। जानकारी होने पर किशोरी के चाचा ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष मधुसुदन चौरसिया ने बताया कि तहरीर मिली है। कुछ आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर कुढ़वा गांव निवासी संदीप के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत किया गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed