{"_id":"681f55b9395c0687060cca00","slug":"teen-drowned-while-bathing-in-a-pond-died-body-recovered-after-half-an-hour-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पोखरे में नहाते समय डूबा किशोर, हुई मौत, आधे घंटे बाद शव बरामद हुआ, घर में मातम का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पोखरे में नहाते समय डूबा किशोर, हुई मौत, आधे घंटे बाद शव बरामद हुआ, घर में मातम का माहौल
Sat, 10 May 2025 07:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 10 May 2025 07:03 PM IST
सार
फरीदपुर गांव के पोखरे में नहाते समय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण शव की तलाश में जुट गए। आधे घंटे बाद बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की घर पर मातम का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव में शुक्रवार को दोपहर में पोखरे में नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी अनिकेश चौहान (5) पुत्र मुसाफिर चौहान शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे घर से 300 मीटर दूर पोखरे में अन्य लड़कों के साथ नहाने गया था।
विज्ञापन
नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। साथ नहा रहे लड़कों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग पोखरे में उसकी तलाश में जुट गए। करीब आधे घंटे की खोजबीन के बाद अनिकेश का शव बरामद हुआ। मृतक अनिकेश यूकेजी का छात्र था और अपने पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन