फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teams ran at hotels, restaurants and sweet shops

होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों पर दौड़ी टीमें

Sat, 13 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Teams ran at hotels, restaurants and sweet shops
सिविल लाइंस स्थित पद्मालय स्वीट्स की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में कोरोना महामारी के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने और कोरोना को लेकर नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने शहर और मुबारकपुर की मिठाई की दुकानों, होटल और रेस्टोरेंट पर छापेमारी की।
विज्ञापन

जिला अभीहित अधिकारी डॉ. दीनानाथ यादव ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान यह देखा गया कि मिष्ठान भंडार-रेस्टोरेंट द्वारा स्पेशल ऑपरेशनल प्रोसीजर का पालन किया जा रहा है या नहीं, इसकी जांच की गई। जहां कमियां मिली वहां दो दिन में अनुपालन न किए जाने पर इनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 एवं आपदा महामारी अधिनियम 1897 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम में जिला अभीहित अधिकारी डॉ. दीनानाथ यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र, प्रेमचंद, अंकित और आरबी चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed