फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Team constituted for survey in identified villages, survey to be conducted from today

चिन्हित ग्रामों में सर्वे को लेकर गठित हुई टीम, आज से होगा सर्वे

Sun, 19 Apr 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Team constituted for survey in identified villages, survey to be conducted from today
आजमगढ़। जनपद का मुबारकपुर क्षेत्र ही कोरोना संक्रमण को लेकर शासन-प्रशासन के निशाने पर है। इस क्षेत्र के ही नयापुरा चक सिकठी गांव में कोरोना के छह पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिसमें से तीन ठीक हो चुके है। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र के डेढ़ दर्जन और ग्रामों में सर्वे करा कर सेंपल लेने की योजना बनायी है। जिसके लिए सर्वे टीम गठित कर ली गई है। आज से टीमों द्वारा गांव में पहुंच कर सर्वे का काम किया जायेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एनपी सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमे ने मुबारकपुर क्षेत्र में अब तक दो सौ से अधिक लोगों का सेंपल लेकर जांच करा चुकी है। वहीं अब पुन: जिला प्रशासन ने डेढ़ दर्जन ग्रामों को डोर टू डोर सर्वे के लिए चिह्नित किया है। सोमवार व मंगलवार दो दिनों में सर्वे का काम कराया जायेगा। इसके लिए सर्वे टीम रविवार को ही गठित कर ली गई। प्रत्येक टीम में आशा, आंगनबाड़ी के अलावा एक और सदस्य को शामिल किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी टीमों को सुरक्षा की दृष्टि से प्रयोग करने के लिए मास्क, ग्लब्स आदि उपलब्ध करा दिया है। टीम घर-घर पहुंच कर परिवार के सदस्यों का डाटा एकत्र करेंगी। इसके साथ ही विदेश अथवा देश के संक्रमणीय क्षेत्रों से लौटे लोगों, बच्चों व वृद्धों के रिकार्ड भी दर्ज किये जायेगा। इतना ही नहीं टीम ऐसे लोगों को भी चिह्नित करेंगी जो श्वास आदि के पुराने रोगी होंगे। दो दिनों में सर्वे का काम पूरा होने के बाद बुधवार व बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम रेंडम आधार पर प्रत्येक गांव से 10-10 लोगों का सेंपल लेकर जांच के लिए भेजेगी। जिसके आधार इस क्षेत्र में कोरोना के संक्रमण के फैलाव की स्थिति स्पष्ट होगी। सर्वे टीम सठियांव ब्लाक अंतर्गत आने वाले गजड़हा, सरायमुबारक, छाउदपुर कुर्मी, बसौधा भीतरी, सलारपुर, उदयभानपुर, सिकठी शाह मोहम्मदपुर, रसूलपुर व्यौहारा, कौड़िया, बरडीहा उर्फ गड़ेरुआ, अतरडीहा, नूरपुर सरायहाजी, अदमपुर, देवली खालसा, प्यारेपुरस चकिया, अमड़ी में डोर टू डोर सर्वे करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed