फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teaching staff salaries be determined

शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का हो वेतन निर्धारण

Tue, 12 May 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 12 May 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Teaching staff salaries be determined
इसमें शिक्षणेत्तर कर्मियों की पदोन्नति और अवकाश नगदीकरण के मुद्दे को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करना नये सत्र की प्राथमिकता होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक और जेडी कार्यालयों में सबसे ज्यादा सौतेला व्यवहार शिक्षणेतर कर्मचारियों के साथ होता है।

प्रांतीय मंत्री जनार्दन यादव ने कहा कि 24 मार्च 2015 की राजाज्ञा के अनुसार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का तुरंत वेतन निर्धारण होना चाहिए। जिला मंत्री इंद्रसेन सिंह ने कहा कि लिपकीय संवर्ग में कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों का वेतन निर्धारण न्यूनतम ग्रेडपे दो हजार से लेकर ग्रेड पे 46 सौ में होना है। वेतन निर्धारण न होने से जिले के सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।  वक्ताओं ने कहा कि हम अपनी हक की लड़ाई पर अडिग हैं और मांग माने जाने तक लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर बलवंत सिंह, संतोष कुमार सिंह, शमीम अहमद, अभय कुमार, राजेश श्रीवास्तव, कप्तान राय, अजय कुमार सोनकर, मटरू सोनकर, महेंद्र सिंह, कमलेश यादव, राकेश राय, विपिन सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed