फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers will visit children's homes to increase attendance in schools

Azamgarh News: स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने के लिए बच्चों के घर जाएंगे शिक्षक

Fri, 11 Oct 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Teachers will visit children's homes to increase attendance in schools
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में पंजीकरण के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति को लेकर सख्ती बरती जा रही है। शासन ने उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अब शिक्षकों को डोर-टू-डोर अभियान चलाकर अभिभावकों से बात कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन


जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय हैं। जिसमें 1724 प्राथमिक, 458 उच्च प्राथमिक व 524 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें तीन लाख 30 हजार 428 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी विद्यालय में नामांकन के सापेक्ष छात्रों को उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी कई ऐसे स्कूल हैं, जहां 70 प्रतिशत से भी कम बच्चे उपस्थित हो रहे हैं। कई स्कूलों में मात्र 40 से 50 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल पहुंच रहे हैं। शासन ने इसका संज्ञान लिया है। शिक्षकों को डोर-टू-डोर अभियान चलाकर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसए समेत सभी बीईओ समेत प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, शिक्षकों को निर्देशित किया जा चुका है। वह छात्र-छात्राओं की संख्या को बढ़ाने के लिए घर-घर पहुंचकर अभिभावकों से बातचीत करते हुए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। - मनोज कुमार मिश्रा, एडी बेसिक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed