फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers warn of lockout on schools

शिक्षकों ने दी विद्यालयों पर तालाबंदी की चेतावनी

Thu, 25 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Teachers warn of lockout on schools
आजमगढ़। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के समय यूपी बोर्ड के कापियों के मूल्यांकन का कार्य चल रहा था, उस समय सठियांव इंटर कालेज के मूल्यांकन केंद्र के कोठार प्रभारी रामप्यारे राय के घर जाते समय डीएवी इंटर कालेज के सामने सिविल लाइन पुलिस चौकी के दरोगा और उनके हमराही ने अभद्रता की थी। मारने-पीटने के साथ-साथ गालियां दी थीं। एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। विक्रम इंटर कालेज मोहम्मदपुर, लाटघाट के शिक्षक मानवेंद्र विद्यार्थी और प्राथमिक के शिक्षक के घर पर चोरियां हो गई। प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता रामजन्म सिंह और प्रदेश महामंत्री नंद कुमार मिश्र ने निर्णय लिया कि बदसलूकी करने वाले दरोगा और उनके हमराही के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन जिले के विद्यालयों में तालाबंदी करने का निर्णय लेगा। इसके बाद यह आंदोलन प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डा. जयशंकर मिश्र ने कहा कि पिछले वर्ष सठियांव इंटर कालेज पर मूल्यांकन का कार्य करने वाले कई अध्यापकों के मूल्यांकन का पारिश्रमिक नहीं दिया गया है। इसे तत्काल जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed