फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   teachers protest against Management at DM office on monday.

धरने पर बैठे शिक्षक

Tue, 23 Jun 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
teachers protest against Management at DM office on monday.
आजमगढ़। बकाया मानदेय के भुगतान कराने की मांग को लेकर बालश्रमिक विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी  सोमवार को एक बार फिर विकास भवन गेट पर धरने पर बैठ गए। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा।  
विज्ञापन

 बालश्रम विद्यालय कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि शासन और प्रशासन बालश्रम विद्यालय कर्मचारियों और शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।
विज्ञापन

जुलाई 2013 से कर्मचारियों और शिक्षकों के मानदेय का अब तक भुगतान नहीं किया गया है। जबकि 31 मार्च 2015 को ही कर्मचारियों के वेतन की राशि जिला प्रशासन को उपलब्ध हो गई है। कर्मचारियों और शिक्षकों के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कहा कि जब बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हो जाता विकास भवन गेट के सामने धरना जारी रहेेगा। रामजन्म प्रसाद रावत, संजय कुमार यादव, चंद्रिका प्रसाद, अतुल कुमार आदि ने संबोधित किया। धरने में सेवालाल यादव, पंकज राय, इंदूबाला मिश्रा, संगीता, उमेश, मंजू यादव, गुलाब मौर्य, धर्मेंद्र, अतुल कुमार, कैलाश गोड़, आदि शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed