फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers Make Students Sweep School Second Such Incident Reported in Azamgarh Within one Week

UP: विद्यालय में बच्चों से झाड़ू लगवाते हैं गुरुजी, आजमगढ़ में एक सप्ताह में आया दूसरा मामला; वीडियो वायरल

Mon, 20 Apr 2026 05:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Apr 2026 05:49 PM IST
सार

Azamgarh News: यह वीडियो प्राथमिक विद्यालय बेगपुर का बताया जा रहा है। जिसमें एक शिक्षक हाथों में डंडा लिए खड़े है और तीन बच्चे हाथों में झाडू लेकर विद्यालय परिसर में सफाई करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही बेसिक शिक्षा पर बड़े सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Teachers Make Students Sweep School Second Such Incident Reported in Azamgarh Within one Week
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक बार फिर बेसिक शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शिक्षक हाथ में डंडा लिए बच्चों से विद्यालय परिसर में झाड़ू लगवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही लोगों में आक्रोश फैल गया और शिक्षक की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि यह मामला तहबरपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय बेगपुर का है। वायरल वीडियो में तीन छोटे बच्चे हाथों में झाड़ू लेकर स्कूल की सफाई करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि शिक्षक पास में डंडा लेकर खड़े हैं। इस दृश्य ने शिक्षा व्यवस्था की संवेदनशीलता और बच्चों के अधिकारों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले अजमतगढ़ विकास खंड से भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रधानाध्यापक बच्चों से गाड़ी धुलवाते नजर आए थे। उस मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने संबंधित प्रधानाध्यापक को तत्काल निलंबित कर दिया था। अभी वह मामला पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि एक और वीडियो ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस ताजा मामले पर बीएसए राजीव पाठक ने कहा कि वीडियो अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने अभिभावकों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि स्कूलों में बच्चों से इस तरह का कार्य कराना न केवल अनुचित है, बल्कि यह उनके अधिकारों का भी उल्लंघन है। अब देखना होगा कि जांच के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और दोषियों पर किस प्रकार की कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed