फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teachers got relief from High Court, court put stay on FIR

Azamgarh News: हाईकोर्ट से अध्यापकों को मिली राहत, कोर्ट ने एफआईआर पर लगाया स्टे

Sun, 24 Dec 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers got relief from High Court, court put stay on FIR
समाज कल्याण विभाग में तैनात 16 अध्यापकों के फर्जी अनुमोदन मामले में निदेशक समाज कल्याण द्वारा एफआईआर का आदेश दिया गया था। इसके खिलाफ अध्यापक हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने शिक्षकों को राहत प्रदान करते हुए निदेशक समाज कल्याण को आठ जनवरी को तलब किया है।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग में अध्यापकों की नियुक्ति में बीएसए द्वारा लगाए गए अनुमोदन को फर्जी करार दिया गया था। इसके बाद तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास शशांक सिंह ने एक अध्यापक यशवंत राय के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद शेष शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकी रही थी। निदेशालय की ओर से शेष 16 अध्यापकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश जारी किया। साथ ही निदेशालय ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शशांक सिंह जो जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास का कार्य देख रहे थे, उनकी जगह मोतीलाल को जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास की भी जिम्मेदारी सौंप दी। अभी उनके द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाती, उसके पहले शेष बचे 16 शिक्षक हरिजन प्राइमरी पाठशाला कटवा भकुही के राजेश कुमार, अरविंद सिंह और राजेश यादव, आंबेडकर ग्रामीण हरिजन प्राइमरी पाठशाला करउत के अजय सिंह, मनोज और रामजी सिंह, प्रबुद्ध आंबेडकर अनुसूचित प्राइमरी पाठशाला बनकट लेदौरा के गणेश शंकर यादव, सुनीता राज, इंद्रबहादुर राव, विजय प्रताप सिंह और विवेक उपाध्याय, अनुसूचित जाति प्राइमरी पाठशाला मुड़ियार फूलपुर के अरूण कुमार उपाध्याय, विजेंद्र और योगेंद्र प्रताप सिंह, अनुसूचित जाति प्राइमरी पाठशाला आजमगबांध जहानागंज के विनोद कुमार और राजेश यादव फिर हाईकोर्ट की शरण में चले गए। हाईकोर्ट ने उनके ऊपर कराए जाने वाले एफआईआर पर स्थगन आदेश जारी करते हुए निदेशक समाज कल्याण को आठ जनवरी को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed