फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher's Day celebrated with great pomp in the district

Azamgarh News: जिले में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

Wed, 06 Sep 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teacher's Day celebrated with great pomp in the district
शिक्षक दिवस मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बच्चों ने शिक्षकों उपहार भी भेंट किया।
विज्ञापन

रानी की सरायः सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रबंधक शैलेश राय एडवोकेट ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया और बच्चों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर डा. अजय कुमार गौतम, डा. अनीता दुबे, सुषमा राय, विनीत राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर प्रबंधक अब्दुल्ला खान और अमरनाथ विश्वकर्मा ने बच्चों को गुरू की महत्ता से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं ने प्रबंधक सहित शिक्षकों को उपहार भेंट किया। बाद बच्चों ने केक काटा। इसी क्रम में अंग्रेजी माध्यम पूर्व माध्यमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक अनिल पासवान की देखरेख में शिक्षक दिवस मना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायमीर: इंपीरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी धूमधाम से गया। स्कूल के प्रबंधक राजेश कुमार सोनी ने टीचर डे और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। निजामाबाद : फरहाबाद स्थित मां शीतला प्राइमरी पाठशाला में शिक्षक दिवस मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक डा. सुदर्शन मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस के बारे में विस्तार से बताया। छात्र-छात्राओं ने मिलकर के काटा।

महर्षि दत्तात्रेय स्कूल में प्रबंधक अरुण कुमार मिश्रा लालू, एच एस इंटरनेशनल स्कूल मोहनाठ में डायरेक्टर डा.बृजेश यादव, बुद्धा नेशनल महाविद्यालय में डायरेक्टर अजय कुमारकी अध्यक्षता में शिक्षक.दिवस मनाया गया। नई सड़क पर स्थित राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया। फरिहां: श्री हरिहर जी महाविद्यालय में प्रबंधक राम नरेश यादव, मनराजी देवी इंटर कालेज रेलवे क्रॉसिंग में प्रधानाचार्य केशव प्रसाद यादव, आजमगढ़ महिला महाविद्यालय असीलपुर में प्रबंधक महफूज खान, विनायक ग्रुप आफ कालेज फरिहां में प्रबंधक सुजीत सिंह की देखरेख में शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed