फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher working on fake TET certificate dismissed

Azamgarh News: फर्जी टीईटी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

Tue, 12 May 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Teacher working on fake TET certificate dismissed
बरदह। मार्टीनगंज विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय देहदुआर में तैनात सहायक अध्यापक राजकुमार गौतम को फर्जी व कूटरचित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। मामले में बीईओ मार्टीनगंज ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बीईओ अश्वनी सिंह ने बताया कि राजकुमार गौतम की नियुक्ति वर्ष 2016 में तत्कालीन बीएसए के आदेश पर हुई थी। नियुक्ति के समय यह स्पष्ट शर्त रखी गई थी कि यदि प्रस्तुत प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए जाते हैं तो नियुक्ति स्वतः निरस्त मानते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की शुरुआत मऊ निवासी जयप्रकाश की शिकायत से हुई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि शिक्षक फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे हैं। मामला डीएम शिकायत प्रकोष्ठ पहुंचने के बाद जांच बीईओ मार्टीनगंज को सौंपी गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान शिक्षक पात्रता परीक्षा-2013 के अनुक्रमांक का सत्यापन परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज से कराया गया। विभाग से प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि संबंधित अनुक्रमांक कार्यालय अभिलेखों में आवंटित ही नहीं था। शिक्षक द्वारा पुनः सत्यापन की मांग पर दोबारा जांच कराई गई, जिसमें भी प्रमाणपत्र फर्जी और कूटरचित पाया गया। इसके बाद बीएसए ने नियुक्ति को नियुक्ति तिथि से शून्य घोषित करते हुए शिक्षक की सेवा समाप्त कर दी और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। बरदह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बीईओ ने बताया कि आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। इसके बाद रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed