फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   teacher son dead body found missing from two days accused arrested in encounter with police in azamgarh

आजमगढ़: दो दिन से गायब शिक्षक के बेटे का मिला शव, पुलिस से मुठभेड़ में घायल आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jan 2022 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 26 Jan 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
teacher son dead body found missing from two days accused arrested in encounter with police in azamgarh
मृतक युवक। - फोटो : अमर उजाला।

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास बुधवार सुबह हत्या कर दफनाया हुआ शव मिला। शव की शिनाख्त बलिया जिले के सरस्वती शिशु मंदिर मेंहनगर के अध्यापक ओेमप्रकाश के बेटे ओजस(18) के रूप में हुई। वहीं मामले में आरोपी युवक पुलिस से मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बलिया जिल के मेंहनगर के सरस्वती शिशु मंदिर अध्यापक पद पर तैनात शिक्षक ओमप्रकाश राजभर मेंहनगर कस्बा के वार्ड नंबर-10 में किराये का मकान लेकर परिवार सहित रहते थे। इनका बेटा ओजस(18) 24 जनवरी से गायब था। शिक्षक ओमप्रकाश ने 25 जनवरी को मेंहनगर थाने में सूचना दी।
विज्ञापन


तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। मेंहनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय ने बताया कि अपहरण की सूचना से ही पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। मंगलवार की रात करीब 10 बजे पुलिस मुकाम तक पहुंची। जहां शिक्षक के बेटे की हत्या कर दफना दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद आरोपी की निशानदेही पर शव को खोदकर निकाला गया। पुलिस ने इस घटना के आरोपी वतन सिंह उर्फ राजा सिंह को हिरासत में ले लिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पूछताछ के दौरान जब पुलिस उसे लेकर मोबाइल की बरामदगी के लिए गई तो उसने उस स्थान पर पहले से छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया और भागने लगा।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस घायल वतन सिंह को लेकर मेंहनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed