फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Teacher agitated against Prerna App

प्रेरणा एप सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षक आंदोलित

Wed, 11 Sep 2019 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Teacher agitated against Prerna App
अहरौला के बीआरसी पर प्रेरणा ऐप के प्राथमिक शिक्षको के धरने को संबोधित करते संघ के अध्यक्ष अभिमन् - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रेरणा ऐप के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को शिक्षकों ने पूरे जिले में धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने विरोध में जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार इस ऐप के जरिये शिक्षकों का शोषण कर रही है। जब तक सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करती है हम विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन

अहरौला संवाददाता के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र अहरौला में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में 12 सूत्री मांगों को लेकर दोपहर दो बजे के बाद शिक्षकों ने धरना दिया। कहा कि प्रेरणा ऐप हम लोगों की निष्ठा को प्रभावित कर रहा है। धरने में ब्लॉक मंत्री सूबेदार यादव, अखिलेश कुमार यादव, सीताराम आदि शिक्षक मौजूद रहे। अंबारी संवाददाता के अनुसार बीआरसी फूलपुर पर शिक्षकों ने प्रेरणा ऐप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष बृजनाथ यादव ने कहा कि हमारी 12 सूत्रीय मांगे जायज हैं। जब तक सरकार प्रेरणा ऐप वापस नहंी ले लेती है आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता बृजनाथ यादव एवं संचालन सुरेंद्र कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान यादव, महेंद्र यादव, चंपाकुमारी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सठियांव संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सठियांव ने बुधवार को ब्लाक अध्यक्ष दिनेश चंद पांडेय के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। दिनेश चंद पांडेय ने कहा कि जब सेल्फी से उपस्थिति किसी अन्य विभाग में नहीं तो फिर शिक्षकों की ही क्यों। जिलामंत्री राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक का अपमान उचित नहीं है। धरने को लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र यादव, आशुतोष पांडेय, आलोक कुमार, आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर सुबाष यादव, जगदीश यादव, निधि गुप्ता आदि शिक्षक मौजूद रहे। ठेकमा संवाददाता के अनुसार बीआरसी ठेकमा पर शिक्षकों ने विरोध किया। ब्लाक अध्यक्ष आशुतोष सिंह भोला, राजेंद्र यादव, कमलेश, राकेश, अजित, अशोक गिरी, संजय आदि शिक्षक मौजूद रहे। जहानागंज संवाददाता के अनुसार ऐप थोपे जाने के विरोध में धरना दिया गया। हृदयनाथ सिंह ने कहा कि शिक्षामंत्री बयान दे रहे हैं कि तीन दिन अनुपस्थित शिक्षक को बर्खास्त किया जाए। इस अपमान को हम नहीं सहेंगे। शिव गोबिंद सिंह, अतुल राय, कार्तिकेय पाण्डेय , लालजी यादव, हृदयनाथ सिंह, इन्द्रासन प्रजापति, सिंधु कुमार नाहर, श्रीचंद, संतोष सिंह, विनोद यादव, प्रशांत सिंह, मयंक यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed