फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Target will not be set for districts for wheat procurement this time

गेहूं खरीद के लिए इस बार जिलों को नहीं निर्धारित होगा लक्ष्य

Fri, 12 Mar 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Target will not be set for districts for wheat procurement this time
आजमगढ़। किसानों को उनके गेहूं का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार की ओर से एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू की जा रही है। जो 15 जून तक अनवरत चलेगी। हर बार सरकार की ओर से गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया जाता था लेकिन इस बार गेहूं की खरीद का कोई लक्ष्य नहीं होगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर जब तक किसान आएंगे गेहूं की खरीद की जाएगी। इस संबंध में विशेष सचिव ओमप्रकाश वर्मा द्वारा पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि विशेष सचिव ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति कुंतल रखा गया है। मूल्य समर्थन योजना के तहत रबी विपणन वर्ष 2021-22 में गेहूं क्रय का कोई लक्ष्य नहीं होगा। जब तक किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर आएंगे गेहूं का न्यनतम समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाएगा। गेहूं क्रय के लिए डीएम द्वारा जनपद के किसी वरिष्ठ अधिकारी को जो कम से कम एडीएम स्तर का हो उसे जिला खरीद अधिकारी और जिला खाद्य विपणन अधिकारी को अपर जिला खरीद अधिकारी नामित किया जाएगा। एडीएम अपने जनपद में कृषकों के पंजीकरण के बाद संबंधित एसडीएम के माध्यम से कृषकों द्वारा बोए गए रकबे का सत्यापन खतौनी से और कृषक के नाम मिसमैच सत्यापन का भी नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा। उनका यह दायित्व होगा कि वह तीन दिन के अंदर किसान का सत्यापन करें। डीएम द्वारा सत्यापन कार्य की रैंडम जांच कराई जाएगी। मंडलायुक्त, संभागीय खाद्य नियंत्रक, डीएम, जिला खरीद अधिकारी, सभी नोडल अधिकारी व क्रय संस्थाएं गेहूं खरीद और भंडारण की व्यवस्था देखेंगी। डीएम द्वारा प्रत्येक क्रय केंद्र पर नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी। जो वहां की सारी व्यवस्था देखेंगे। रविवार और राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर सभी दिन क्रय केंद्र सुबह नौ बजे से शाम को छह बजे तक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed