फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tamasa will start construction of pollution free STP

तमसा होगी प्रदूषण मुक्त एसटीपी का निर्माण शुरू

Thu, 28 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tamasa will start construction of pollution free STP
नगर पालिका से प्रतिदिन निकलने वाला हजारों लीटर गंदा पानी बिना ट्रीटमेंट के ही तमसा में छोड़ा जाता है। जिसे लेकर अक्सर विरोध की आवाज उठती रही है, दूसरे तमसा प्रदूषित भी होती है। लेकिन जल्द ही नगर का गंदा पानी नहीं गिरेगा। क्योंकि जलनिगम द्वारा पठखौली में सीवेज ट्रिटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस सीवेज प्लांट के निर्माण की लागत करीब 30 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

नगर की जीवनदायिनी कही जाने वाली तमसा नदी का पानी अक्सर प्रदूषण के काला पड़ जाता है। इसका मुख्य कारण शहरों से निकलने वाले गंदे पानी को सीधे नदी में प्रवाहित होना, कारखानों का पानी सीधे नदी में प्रवाहित होना। जनपद में नगर क्षेत्र से प्रतिदिन लाखों लीटर गंदा पानी निकलता है। जो ट्रीटमेंट की व्यवस्था न होने के कारण 22 नालों के जरिए सीधे नदी में पहुंचकर उसे प्रदूषित कर रहा है। जिसे देखते हुए काफी दिनों से नगर में एसटीपी निर्माण की मांग की जा रही थी। प्रशासन द्वारा एसटीपी निर्माण के लिए काफी दिनों से जमीन की तलाश की जा रही थी। लेकिन वह नहीं मिल रही थी। जब नगर क्षेत्र में एसटीपी निर्माण के लिए सरकारी जमीन नहीं मिली तो प्रशासन शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा पठखौली के किसानों से कुछ जमीन खरीदी गई और कुछ सरकारी जमीन मिलाकर एसटीपी के लिए जरूरी जमीन की व्यवस्था की गई। जमीन मिलने के बाद जल निगम में 30 करोड़ की लागत से एसटीपी का निर्माण शुरू कर दिया है। जो जनवरी 2024 में पूरा होगा लेकिन विभाग का प्रयास है कि वह निर्धारित समय से पूर्व ही एसटीपी का निर्माण पूरा करा सके।
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने से पहले सीवरलाइन से जोड़ना चुनौती
जल निगम द्वारा पठखौली में भले ही एसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन नगर क्षेत्र की सीवर लाइन को इससे जोड़ना अभी दूर की कौड़ी है। क्योंकि अभी तक नगर क्षेत्र में पूरी तरह से सीवर लाइन बिछाने का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। लेकिन जल निगम द्वारा सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सीवरलाइन बिछाने के बाद अभी इससे घरों को जोड़ा जाना बाकी है। कुछ क्षेत्रों में घरों को इससे जोड़ दिया गया है। लेकिन ज्यादातर मुहल्ले अभी इससे दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता एके शर्मा ने बताया कि जनपद के पठखौली में पीएसी बाउंड़ी के पास एसटीपी का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य को जनवरी 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन हमारा प्रयास है कि हम इसे निर्धारित समय से पहले पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed