{"_id":"682785f5b83f3645ae0cd139","slug":"take-fever-seriously-get-tested-at-government-health-centers-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-131522-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बुखार को गंभीरता से लें, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बुखार को गंभीरता से लें, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराएं
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पीएम श्री कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय व जूनियर हाई स्कूल छीहीं में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष गोष्ठी की थीम चेक, क्लीन, कवर, स्टेप टू डिफीट डेंगू रही।
डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए शिक्षा, पंचायती राज, आईसीडीएस, पशुपालन, नगर विकास जैसे विभागों के साथ समन्वय और जनसहयोग जरूरी है। उन्होंने बुखार को गंभीरता से लेने, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच कराने और झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज न कराने की सलाह दी। साथ ही, बिना चिकित्सक की सलाह के दवा न लेने की हिदायत दी।
उन्होंने मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए घर और कार्यस्थल के आसपास पानी जमा न होने देने, पुराने टायर, प्लास्टिक कप, बोतलें, कबाड़ आदि में पानी इकट्ठा न करने और हर रविवार को मच्छर पर वार, लार्वा पर प्रहार अभियान चलाने पर जोर दिया। गोष्ठी में जिला मलेरिया अधिकारी राधेश्याम यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी, प्रेम चंद और विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।