फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Take advantage of 40 to 80 percent grant on agricultural equipment

कृषि यंत्रों पर उठाएं 40 से 80 फीसदी अनुदान का लाभ

Fri, 06 Nov 2020 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of 40 to 80 percent grant on agricultural equipment
आजमगढ़ । आत्मा योजना के तहत कृषि भवन में शुक्रवार को एक दिवसीय किसान जागरूकता एवं रबी उत्पादकता गोष्ठी का शुभारंभ सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने किया। विशिष्ट अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव कुमार सिंह और लालगंज ऋषिकांत राय रहे।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन के लिए नवविकसित कृषि यंत्रों पर कृषि विभाग 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान कर रहा है। जिन किसानों के यहां पराली है वे उसे गो-आश्रय स्थलों पर दान कर सकते हैं। इसको राजकीय खर्चे पर किसान के खेत से गो-आश्रय स्थल तक ले जाने का कार्य ग्राम पंचायत समितियां करेंगी। कई ऐसे भी भूमिहीन किसान हैं जो पशुपालन करते हैं। उनको भी दान कर इसका निस्तारण किया जा सकता है।
विज्ञापन

ध्रुव कुमार सिंह और ऋषिकांत राय ने सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। डॉ. आरके सिंह ने रबी फसलों में तिलहन, दलहन और गेहूं की उन्नतिशील प्रजातियों का समय से बुआई के बारे में बताया। डॉ. रणधीर नायक ने कार्बनिक खाद बनाने के उपाय बताए। कृषि यंत्रीकरण योजनांतर्गत लाभ प्राप्त कर चुके किसानों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 21 किसानों को सूक्ष्म पोषक तत्व के पैकेट वितरित किए गए। संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह, एडीएम फाइनेंस गुरु प्रसाद गुप्ता, सीवीओ डॉ. वीके सिंह, जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य राजकुमार, जिला डीडीओ रविशंकर राय, उप निदेशक उद्यान मनोहर सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी संगम सिंह, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ.रसूल मोहम्मद, विनय प्रताप सिंह, डॉ. सीएल शर्मा, डॉ. हरिनाथ यादव, मुन्नालाल विश्वकर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed