फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tahsildars resignation in the morning, leading into the night

तहसीलदार ने सुबह दिया इस्तीफा, रात में माने

Thu, 21 Dec 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 21 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tahsildars resignation in the morning, leading into the night
इस्तीफा - फोटो : demo pic
मार्टीनगंज (आजमगढ़)। दो दिन पहले हुए स्थानांतरण के विरोध में तहसीलदार शिवसागर दुबे ने बुधवार को जिलाधिकारी को इस्तीफा भेज कर जहां पूरे दिन माहौल को गरम रखा, वहीं देर रात पुराना स्थानांतरण रद कर निजामाबाद तहसीलदार के पद पर ट्रांसफर करने के बाद शिव सागर दुबे मान गए और गुरुवार को ज्वाइन करने की बात कही।
विज्ञापन


इस्तीफे को लेकर पूरे दिन हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। वहीं, अतिक्रमण हटाने वाली टीम से अभद्रता करने के मामले में दीदारगंज थाने में 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



मार्टीनगंज तहसील में भाजपाइयों की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करने के बाद 18 दिसंबर को तहसीलदार शिवसागर दुबे का स्थानांतरण अपर तहसीलदार सदर के पद पर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विरोध में स्थानीय अधिवक्ताओं, प्रधानों और किसानों ने प्रशासन पर भाजपाइयों के दबाव में स्थानांतरण करने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया था। वहीं, तहसीलदार शिव सागर भी कनिष्ठ पोस्ट पर स्थानांतरण से खफा थे।

18 दिसंबर को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए उन्होंने डीएम से आदेश मांगा गया था, लेकिन डीएम ने अविलंब पदभार ग्रहण करने को कह दिया। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने बुधवार को डीएम के माध्यम से अपना त्यागपत्र सीएम को भेज दिया था।


पूरे दिन इस मामले को लेकर हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। देर रात जिलाधिकारी की ओर से पुराना स्थानांतरण रद कर उनका ट्रांसफर निमाजामाद तहसीलदार के पद पर करने के बाद वो मान गए और गुरुवार को ज्वाइन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed