फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tahrir was not prosecuted at the police station five times

पांच बार थाने पर दी तहरीर पर नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tahrir was not prosecuted at the police station five times
आजमगढ़। जिले में महिलाओं के साथ होने वाले घटनाओं में कार्रवाई करने से पुलिस बच रही है। महिला उत्पीड़न के एक प्रकरण में पीड़ित अब तक पांच बार थाने पर तहरीर दे चुकी लेकिन मुकदमा नहीं दर्ज किया गया। एक बार एसपी से भी गुहार लगा चुकी फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं शनिवार को पीड़िता ने पुन: एसपी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले की एक महिला का विवाह 18 फरवरी 2020 को देवगांव कोतवाली क्षेत्र में हुआ है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद उसे पता चला कि पति का अवैध संबंध अपनी भाभी से है। उसने विरोध किया तो चार मार्च को पति, जेठ, जेठानी, ननद व नंदोई ने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं जेठ व नंदोई ने बारी-बारी से दुष्कर्म भी किया। पति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मायके वाले आए और मुझे विदा करा कर ले गए। ससुराल वालों ने मायके में घटना न बताने की धमकी भी दी थी लेकिन मैंने मायके वालों को सब कुछ बता दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने देवगांव कोतवाली पर पांच जून, 15 जून, 16 अगस्त और 12 सितंबर को तहरीर दी लेकिन अब तक मुकदमा नहीं दर्ज हुआ। इतना ही नहीं छह अगस्त को एसपी व 17 अगस्त को एसपी सिटी को भी शिकायती पत्रक दिया गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। शनिवार को पीड़िता परिवार के साथ एसपी से मिली और पुन: पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed