{"_id":"60e730958ebc3ecadc7654ac","slug":"tahrir-given-against-ten-including-mla-and-candidate-azamgarh-news-vns599380815","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक व प्रत्याशी समेत दस के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक व प्रत्याशी समेत दस के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पवई व हरैया ब्लाक को छोड़ कर अन्य सभी ब्लाकों पर नामांकन का कार्य शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। पवई ब्लाक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम कर उपद्रव मचाया और सपा प्रत्याशी की पिटाई भी कर दी। इस बाबत सपा प्रत्याशी ओंकार यादव ने बृहस्पतिवार की शाम पवई थाने पर भाजपा विधायक व प्रत्याशी समेत दस के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिस पर एसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।
प्रभारी निरीक्षक पवई को दिए शिकायती पत्र में सपा प्रत्याशी ओंकार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक बजे के लगभग जब वह नामांकन करने जा रहे थे तो भाजपा विधायक अरुणकांत यादव व भाजपा प्रत्याशी वरुणकांत यादव ने समर्थकों के साथ उन पर हमला बोल दिया। जम कर पिटाई की गई। जिसमें उनका सिर भी फट गया। सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार ने उक्त लोगों से असलहा छीन लिया अन्यथा की स्थिति में मेरी हत्या तक हो सकती थी। बड़ी मुश्किल से वह ब्लाक पर पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल कर सका है। ओंकार ने भाजपा विधायक अरुणकांत यादव व भाजपा प्रत्याशी वरुणकांत यादव पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस बाबत एसओ पवई बृजेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर मिली नहीं है। सपाई थाने पर आए है और तहरीर लिख रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि यदि तहरीर मिलती है तो निश्चित तौर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।