फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tableaux depicting the reunion of Lord Rama and his brothers (Bharat Milap) captivated hearts, while Lalganj echoed with chants of 'Jai Shri Ram'.

Azamgarh News: भरत मिलाप की झांकियों ने मोहा मन, जय श्रीराम से गूंजा लालगंज

Wed, 28 Oct 2026 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Tableaux depicting the reunion of Lord Rama and his brothers (Bharat Milap) captivated hearts, while Lalganj echoed with chants of 'Jai Shri Ram'.
शारदीय पूर्णिमा पर आयोजित तीन दिवसीय दुर्गा पूजा मेले के दूसरे दिन भरत मिलाप और आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रीराम-भरत मिलाप का भावुक दृश्य देख लोग भावविभोर हो उठे। ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा बाजार गूंजता रहा।
विज्ञापन

आदर्श लीला एवं भरत मिलाप समिति के आयोजक विपिन साहू और विपिन मद्देशिया पिंटू की देखरेख में तहसील परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, रौद्र काली, शेषनाग और संजीवनी बूटी लेकर आते हनुमान जी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा सिविल लाइन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चौक, गोला बाजार, खरखस्सी बाबा मंदिर और ठाकुरद्वारा मंदिर होते हुए गुजरी। इस दौरान श्रीराम-लक्ष्मण का भरत-शत्रुघ्न से मिलन हुआ। श्रीराम की खड़ाऊं रखकर प्रतीक्षा कर रहे भरत के मिलन का दृश्य देख श्रद्धालु भावुक हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरती और पूजन-अर्चन के बाद मेले का समापन हुआ। मेला समिति अध्यक्ष मनोज साहू और मेला महासंघ अध्यक्ष सहादूर सोनकर ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया।

इस मौके पर दीनदयाल बरनवाल, चंदन साहू, अमन साहू, दिवाकर गुप्ता, मनीष साहू, कृष्ण कुमार सोनी, नीरज जायसवाल, लक्ष्मण साहू, सत्यम जायसवाल, ऋषभ मद्देशिया, अभिषेक गुप्ता, विवेक सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed