{"_id":"57ec08e14f1c1b073d57602d","slug":"svinder-president-general-secretary-ajay","type":"story","status":"publish","title_hn":"सविंदर अध्यक्ष, अजय महामंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सविंदर अध्यक्ष, अजय महामंत्री
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को मतदान और मतगणना सकुशल संपन्न हो गई। छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर सविंदर कुमार और महामंत्री पद पर अजय यादव निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा, राकेश विश्वकर्मा उपाध्यक्ष, रमेश कुमार पुस्तकालय मंत्री और कला संकाय प्रतिनिधि पद पर बृजेश यादव निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
सगड़ी तहसील के मालटारी स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार की सुबह नौ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। महाविद्यालय गेट के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान तैनात थे। सुबह के समय बूथों पर मतदाताओं की संख्या काफी कम थी लेकिन 11 बजे तक बूथों पर लंबी कतार लग गई। सबसे ज्यादा उत्साह बीए और बीएसी प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं में देखने को मिला।
शाम तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। इसमें अध्यक्ष पर सविंदर कुमार 617 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र यादव को 468 मत प्राप्त हुए। वहीं, इस पद के अन्य प्रत्याशियों में अरुण यादव को 349 और अभिषेक यादव को 173 मत प्राप्त हुआ। महामंत्री पद पर अजय यादव 516 मत पाकर विजयी रहे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शशिकुमार को 468 मत प्राप्त हुए। अंगद प्रजापति को 392 और सूर्यप्रकाश सिंह को 259 मत मिले।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद पर राकेश विश्वकर्मा 655 मत पाकर विजयी रहे उनके निकटतम प्रतिद्वंदी मुकेश कुमार को 442 मत प्राप्त हुए वहीं सुरेंद्र को 355 और प्रशांत शर्मा को 166 मत मत से संतोष करना पड़ा। पुस्तकालय मंत्री पद पर रमेश कुमार 420 मत पाकर विजयी रहे। जगदीश यादव 340 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। राजीव चौरसिया को 313 और संजय यादव को 216 मत मिले। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर बृजेश यादव 586 मत पाकर विजयी रहे। प्रदीप गुप्ता 516 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। राकेश शिल्पकार को 360 मत मिले।
मतगणना के कुल पांच काउंटर बनाए गए थे। मतगणना समाप्ति के बाद विद्यालय के प्राचार्य डा. रामअवध सिंह यादव और मुख्य चुनाव अधिकारी डाक्टर मोहम्मद हसीन खान ने विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
छात्राओं में दिखा मतदान के प्रति उत्साह ः छात्रसंघ चुनाव के लिए श्री गांधी जी पीजी कालेज मालटारी में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरू में मतदान धीमा रहा लेकिन 11 बजते ही बूथों पर लंबी कतार लग गई। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बीए और बीएससी प्रथम वर्ष के छात्राओं की रही।