फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspicious death of woman, accused of murder

महिला की संदिग्ध हाल में मौत, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of woman, accused of murder
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव निवासिनी एक विवाहिता की मंगलवार की रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दीदारगंज के खरसहनकला गांव निवासी प्रतिमा पत्नी स्व. जगरनाथ ने अपनी पुत्री 30 वर्षीया आराधना की शादी पकरौल गांव निवासी दर्शन पुत्र रामबली के साथ 2010 में की थी। मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में आराधना की मौत हो गई। सूचना पर मृतका की मां व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर विवाहिता के हत्या का आरोप लगाने लगे। इसके साथ ही मायके वालों ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां प्रमिला ने बताया कि मंगलवार की रात 9 बजे उसकी बेटी से मोबाइल पर बात हुई थी। जिसमें उसने बताया कि पति का गांव के ही किसी अन्य युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा है। वो घर आई है और उसे लेकर विवाद हो रहा है। इस बीच दामाद ने फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। मृतका तीन पुत्री व एक पुत्र की मां थी। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव पीएम के लिए भेज दिया गया है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed