फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspicious death of married woman, accused of murder

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman, accused of murder
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के सराय वृंदागंज गांव निवासिनी एक विवाहिता की सोमवार की देर शाम संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया और सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेंहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी सुखदेव राम ने अपनी पुत्री रेखा (27) का विवाह 2015 में तरवां थाना के सराय वृंदागंज निवास सतीश पुत्र रामधनी के साथ किया था। पिता सुखदेव के अनुसार सोमवार की देर शाम पांच बजे उन्हें समधी रामधनी ने यह सूचना दिया कि आप की बेटी अंतिम सांस ले रही है। आज कर मिल लें। इस सूचना पर जब वे अपने भतीजे प्रमोद के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे तो वह मृत हाल में पड़ी थी। गले पर रस्सी के निशान देखने के बाद पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर तरवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एक पुत्र की मां थी, पति राजगीर का काम करता था। घटना से कोहराम मच गया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed