फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspicious death of married woman, accused of murder

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of married woman, accused of murder
महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव में विवाहिता की बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कठईचा गांव निवासी रामहित ने अपने बहन 34 वर्षीया कुसुम का विवाह 2000 में महराजगंज थाना के गोसाईपुर गांव निवासी चंद्रसेन से किया था। बृहस्पतिवार की सुबह कुसुम की ससुराल में ही संदिग्धावस्था में मौत हो गई। ससुराल वालों ने मायके पक्ष के लोगों को फोन पर सूचना दिया और बताया कि कुसुम सुबह बाथरूम गई थी और गिर पड़ी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर भाई रामहित जब मौके पर पहुंचा तो शव अंतिम यात्रा के लिए शव टिक्ठी पर बांध दिया गया था। भाई ने बहन के शव को देखा तो गले पर काला निशाना दिखाई दिया। जिस पर भाई ने गला दबा कर हत्या का आरोप लगाते हुए महराजगंज थाना पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका को शादी के बाद दो बच्चे हुए थे और दोनों की मौत हो चुकी है। पति मजदूरी करता है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed