फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suspicious death of child at BJP leader's residence in Azamgarh

आजमगढ़ की भाजपा नेत्री के आवास पर बालक की संदिग्धावस्था में मौत

Tue, 25 Aug 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of child at BJP leader's residence in Azamgarh
आजमगढ़। शहर के सिधारी थाना अंतर्गत परानापुर स्थित भाजपा नेत्री के आवास पर एक बालक की सोमवार की देर रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर भोर में पहुंची सिधारी थाना पुलिस शव थाने ले आई और पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया। बालक नाबालिग था और भाजपा नेत्री के यहां नौकर था। बालक की मौत किन कारणों से हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र चकअजीत लछिया गांव का रहने वाला 12 वर्षीय विशाल पुत्र लालू राजभर सिधारी थाना क्षेत्र के परानापुर निवासी भाजपा नेत्री के घर पर रहता था। बताया जाता है कि बालक भाजपा नेत्री के यहां नौकर था। सोमवार की देर रात संदिग्धावस्था में बालक का शव भाजपा नेत्री के आवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर सिधारी थाना पुलिस भोर में ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई। जहां पंचनामा आदि के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। सत्ताधारी दल की नेत्री से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस काफी देर तक घटना को छिपाने के प्रयास में जुटी रही। बाद में बालक के शव को आवास से पुलिस द्वारा निकाले जाने का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने घटना को स्वीकार किया। एसआई हरि सिंह ने बताया कि बालक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। भाजपा नेत्री के बात पर उन्होंने जानकारी से इंकार किया और बताया कि परानापुर निवासी अधिवक्ता के घर से शव बरामद हुआ है। अधिवक्ता की पत्नी भाजपा नेत्री है। संदिग्धावस्था में भाजपा नेत्री के आवास पर नाबालिग नौकर की मौत से हड़कंप मच गया है। पार्टी की छिछालेदर न हो इसकी कवायद में पार्टी के बड़े नेता जुट गए हैं और अधिवक्ता की पत्नी के भाजपा में होने की जानकारी से भी इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिता ने लगाया गला दबा कर हत्या का आरोप
आजमगढ़। घटना की जानकारी पर मृत बालक के पिता लालू यादव जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा नेत्री के अधिवक्ता पति से घटना के बारे में पूछताछ शुरू किया तो वे मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद पिता सिधारी थाने पहुंचा और तहरीर देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। उसने तहरीर में अधिवक्ता, उनकी भाजपा नेत्री पत्नी और पुत्रियों को नामजद किया है। पुलिस ने देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। पुलिस का कहना था कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed