{"_id":"6a05b03fc038df14e1021512","slug":"suspended-assistant-horticulture-inspector-accused-of-embezzlement-and-intimidation-arrested-in-azamgarh-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh Crime: निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक गिरफ्तार, गबन और कर्मचारियों को धमकाने का है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh Crime: निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक गिरफ्तार, गबन और कर्मचारियों को धमकाने का है आरोप
Thu, 14 May 2026 04:52 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 14 May 2026 04:52 PM IST
सार
Azamgarh Crime News: आजमगढ़ पुलिस ने गबन और धमकी देने वाले निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। उप निदेशक उद्यान ने रानी की सराय थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले में राजकीय पौधशाला कोटवा में तैनात निलंबित सहायक उद्यान निरीक्षक भोला प्रजापति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उप निदेशक उद्यान ने रानी की सराय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायत में सरकारी धन के गबन, सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा, कर्मचारियों को धमकाने और वित्तीय अनियमितता जैसे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
उप निदेशक उद्यान जय करण सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि भोला प्रजापति, जो वर्तमान में निलंबित हैं। वह राजकीय पौधशाला कोटवा स्थित आयुष भंडार कक्ष और अतिथि कक्ष पर अवैध कब्जा कर रखा है। आरोप है कि सरकारी पौधों की बिक्री से प्राप्त धनराशि सरकारी खाते में जमा करने के बजाय निजी खाते में जमा की गई। इसके अलावा वित्तीय अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग के भी आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: 'बंगाल चुनाव के बाद प्रधानमंत्री को पता चला कि देश में है तेल का संकट', चंदौली में बरसे मुकेश सहनी
विज्ञापन
शिकायत में यह भी कहा गया है कि निलंबन और जौनपुर संबद्ध किए जाने के आदेश के बावजूद भोला प्रजापति पौधशाला परिसर में रह रहा हैं और कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
महिला दैनिक श्रमिकों के साथ अभद्र टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे कर्मचारियों में भय का माहौल व्याप्त है। सीओ सिटी शुभम तोदी ने बताया कि रानी की सराय थाने में सहायक उद्यान निरीक्षक के पद पर तैनात भोला प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी कर ली गई है।