{"_id":"5fc932150e7ba1580110558c","slug":"suspected-diphtheria-found-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में मिला डिप्थीरिया का संदिग्ध, डब्लूएचओ की टीम ने संदिग्ध के घर पहुंच की सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में मिला डिप्थीरिया का संदिग्ध, डब्लूएचओ की टीम ने संदिग्ध के घर पहुंच की सैंपलिंग
Fri, 04 Dec 2020 12:14 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिले में डिप्थीरिया का संदिग्ध मरीज मिला है। गुरुवार को डब्लूएचओ की टीम संदिग्ध के घर पहुंची और जांच के लिए सैंपल लिया। शहर के एक मुहल्ले का 14 वर्षीय किशोर एक माह से बुखार, जुकाम से ग्रसित है। इसके साथ ही उसे थूंकने, खाने में भी दिक्कत हो रही है। लगातार इलाज से उसे आराम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने बच्चे को डिप्थीरिया के शिकार होने की आशंका व्यक्त की है। डब्लूएचओ की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेज दिया। डिप्थीरिया का टीकाकरण नवजात के जन्म लेने के छह सप्ताह से ही शुरू हो जाता है। पांच बार इसका टीका लगाया जाता है।
विज्ञापन
वहीं अब कटने अथवा किल आदि गड़ने पर लगाए जाने वाले टीटी के इंजेक्शन के स्थान पर डीटी का इंजेक्शन लगाया जा रहा है, ताकि किसी भी उम्र के लोगों को इससे बचाया जा सके।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध संक्रमित की सैंपलिंग कराकर जांच के लिए भेजा गया है। यदि सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो संदिग्ध मरीज के घर से 100 मीटर की दूरी में 50 से 60 घरों की पड़ताल कराई जाएगी, यदि किसी में लक्षण मिलेगा तो उसकी भी जांच कराई जाएगी और इलाज किया जाएगा।