फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suryabhan elected General Secretary of Sagdi Tehsil Bar

सूर्यभान चुने गए सगड़ी तहसील बार के महामंत्री

Sun, 30 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Suryabhan elected General Secretary of Sagdi Tehsil Bar
तहसील सगड़ी अधिवक्ता संघ में चुने गए पदाधिकारियों का माला पहनाकर किया गया स्वागत। - फोटो : AZAMGARH
सगड़ी। अधिवक्ता समिति सगड़ी बार एसोसिएशन के महामंत्री पद के लिए शनिवार को मतदान किया गया। अध्यक्ष समेत सभी पदों पर एक ही पर्चा दाखिल होने के कारण उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। महामंत्री पद के लिए वोट डाले गए। कुल 85 में से 84 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सूर्यभान यादव महामंत्री चुने गये।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील बार एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष पद पर सिर्फ ओंकार नाथ त्रिपाठी, तीन उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश दुबे, संतोष कुमार, सुधीर कुमार राय ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। कोषाध्यक्ष पद पर मनसा यादव व सहमंत्री पद पर अनिल कुमार गौड़, दुर्गेश मिश्र, रामलखन यादव ने नामांकन किया था। पदों के सापेक्ष अधिक नामांकन न होने से इनको निर्विरोध चुन लिया गया। महामंत्री पद पर सूर्यभान यादव और सूर्यभान सरोज ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को इस पद के लिए एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्र की देखरेख में मतदान हुआ। 85 में से 84 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सूर्यभान यादव को 63 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सूर्यभान सरोज को 21 वोट हासिल हुए। विपिन कुमार तिवारी, संजय कुमार सिंह, शैलेश कुमार सोनकर, संजय कुमार, मोहम्मद कामरान, जैनेंद्र कुमार भारती, रवि कुमार गौतम, जितेंद्र गुप्ता, रामवृक्ष यादव को निर्विरोध कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed