फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Surveyors recovered from beneficiaries in the name of PM housing, two sacked

पीएम आवास के नाम पर लाभार्थियों से सर्वेयरों ने की वसूली, दो बर्खास्त

Tue, 19 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Surveyors recovered from beneficiaries in the name of PM housing, two sacked
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत घर बनाने के लिए किस्त दिलाने के नाम पर दो लोगों से वसूली का मामला प्रकाश में आया है। वसूली की शिकायत होने पर डीएम विशाल भारद्वाज के निर्देश पर जिला नगरीय विकास अभिकरण (पीओ डूडा) एके पांडेय ने जांच की। जिसमें दो सर्वेयर/जेई दोषी पाए गए। जिसे लेकर पीओ डूडा दोनों सर्वेयरों को बर्खास्त कर दिया। नगर पंचायत बूढ़नपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत डूडा विभाग द्वारा आवास बनाए जा रहे हैं। इसके तहत शासन स्तर पर कार्यदायी संस्था बीएलजी की देखरेख में जनपदों में कार्य करवाया जा रहा रहा है। इसके तहत जिला स्तर पर जिला समन्वयक और उनके अंडर जेई रखे गए हैं। इसी के तहत बूढ़नपुर में तैनात राकेश गुप्ता और विपिन कुमार चौधरी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायतें आ रही थीं। डूडा के अधिकारी पीओ एके पांडेय को भी इसकी शिकायत की गई थी। पीओ एके पांडेय ने बताया कि उन्होंने इस शिकायत को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पीओ डूडा एके पांडेय जांच करने के लिए बूढ़नपुर पहुंचे। जहां करीब 50 लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान कई लोगों ने बताया कि उनसे सर्वेयरों ने पैसा मांगा गया था। डूडा ने इस शिकायत को लेकर सर्वेयरों से भी पूछताछ की। जहां सर्वेयरों ने वसूली करने के आरोप को स्वीकार किया। डूडा पीओ ने एके पांडेय ने सर्वेयर राकेश गुप्ता व विपिन कुमार चौधरी की सेवाएं समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed