फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Survey work of new areas completed for Manduri airport expansion

मंदुरी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए नए क्षेत्रों के सर्वे का कार्य पूरा

Fri, 28 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Survey work of new areas completed for Manduri airport expansion
आजमगढ़। शासन की ओर से मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जिला प्रशासन को दूसरा मानचित्र उपलब्ध कराकर सर्वे करने का निर्देश दिया गया था। जिसके क्रम में जिला प्रशासन द्वारा नए क्षेत्रों के सर्वे का कार्य पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब जिला प्रशासन नए प्रस्तावित क्षेत्र में जमीनों का मूल्यांकन करने में जुट गया है। जिसकी रिपोर्ट भी जल्द तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मंदुरी एयरपोर्ट को विस्तारित कर इसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की कवायद सरकार की ओर से शुरू की गई है। पहले इस योजना के तहत सात गांवों के किसानों से जमीन का अधिग्रहण कर एयरपोर्ट का विस्तारी करण किया जाना था। इस विस्तारीकरण का ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया गया। शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में सात गांवों के किसानों से जमीन खरीद के लिए सात अरब रुपये खर्च होने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसके बाद वह परिसंपत्तियों के मूल्यांकन में जुटा था तभी शासन स्तर से दूसरा मानचित्र उपलब्ध कराकर दूसरे क्षेत्र में सर्वे करने का निर्देश दिया गया। शासन के निर्देश जिला प्रशासन सर्वे करने में जुटा हुआ था, हालांकि इस दौरान उसे ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन प्रशासन ने सर्वे का कार्य पूरा कर लिया। शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार के माध्यम से इस रिपोर्ट को शासन को भेज दिया गया। अब वह नए क्षेत्र में किसानों से अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों के मूल्यांकन में जुटा हुआ है। मूल्यांकन का कार्य पूरा होने के बाद उसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed