{"_id":"6695697ca3f82ab9b80d664e","slug":"survey-work-completed-for-azamgarh-ring-road-dpr-being-prepared-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-117971-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आजमगढ़ रिंग रोड के लिए सर्वे का कार्य पूरा, तैयार हो रहा डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आजमगढ़ रिंग रोड के लिए सर्वे का कार्य पूरा, तैयार हो रहा डीपीआर
विज्ञापन
जनपद में रिंग रोड बनाने की कवायद तेज हो गई। इसके तहत सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस सर्वे में 27 गांवों के किसानों से 91.4991 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए एनएचएआई की ओर से डीपीआर तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने पर इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
प्रयागराज-मुंगरा बादशाहपुर-जौनपुर-आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग के अंतर्गत पड़ने वाले आजमगढ़ बाईपास के फोरलेन चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाना प्रस्तावित है। यह आजमगढ़ बाईपास के किमी संख्या 128 से किमी 147 तक कराया जाना है। यह मार्ग सेमरहा से शुरू होकर उकरौड़ा तक जाएगा। उकरौड़ा में इसे फिर से पुराने मार्ग से जोड़ दिया जाएगा। इस कार्य के लिए जनपद में सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना से जिले के 27 गांव प्रभावित होंगे। इन 27 गांवों के किसानों से कुल 91.4991 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। वहीं सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद एनएचएआई की ओर से इस परियोजना का डीपीआर तैयार किया जा रहा है। जब यह डीपीआर तैयार हो जाएगा तो उसे शासन के पास भेजा जाएगा। शासन से डीपीआर पर स्वीकृति मिलते ही परियोजना कार्य शुरू हो जाएगा।
अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले गांव
एनएचएआई द्वारा कराए गए सर्वे में जिन 27 गांवों के कास्तकारों से जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। उनमें सेमरहा, खैरपुर जगजीवन, मोलनापुर माफी, ऊंचा गांव, तमौली, जीरकपुर, अबू सईदपुर, सरायशादी, गौरडीह आइमा, गौरडीह खालसा, बेलनाडीह, चक दुबे, हेंगापुर, वजहूद्दीनपुर, बिहरोजपुर, छित्तमपुर, बैठौली, शाहगढ़, दौलतपुर, बद्दोपुर, अइनियां, लोहरैया, शेखपुरा, कोठरा, आहोपट्टी, चंदौका और उकरौड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
हमारी ओर से रिंग रोड निर्माण के लिए सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब उसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। डीपीआर तैयार होने के बाद इसे शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। - श्री प्रकाश पाठक, महाप्रबंधक (तकनीकी) सह परियोजना निदेशक।