फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Supply of contaminated water again in Purani

पुरारानी में फिर दूषित पानी की सप्लाई, मचा हड़कंप

Sat, 14 Sep 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Supply of contaminated water again in Purani
मुबारकपुर के मुहल्ला पूरारानी में दर्जनों घरों में आ रहे द्वारा दूषित पेय जल को दिखाते लोग। - फोटो : AZAMGARH
मुबारकपुर। स्थानीय कस्बे के पुरारानी मुहल्ले में एक बार फिर दूषित पानी की सप्लाई होने से हड़कंप मच गया। आम जनता जहां सड़क पर उतर पड़ी तो वहीं नपा प्रशासन भी दहशत में आ गया। आठ माह में दो बार पीलिया की मार झेल चुके कस्बावासी नपा प्रशासन पर आक्रोशित नजर आए। एक बार फिर कहीं पीलिया न फैल जाए इसे लेकर पूरे कस्बे में दहशत का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

मुबारकपुर कस्बे में इस साल की शुरूआत में ही दूषित पानी की सप्लाई के चलते पीलिया ने दस्तक दी थी। पुरारानी मुहल्ले से ही इसकी शुरूआत हुई थी और धीरे-धीरे कर पीलिया ने पूरे कस्बे को अपने आगोश में ले लिया था। ढाई माह तक चले पीलिया के प्रकोप में दस लोगों की मौत हुई थी और हजारों की संख्या में लोग इसकी चपेट में आये थे। दूसरी बार पीलिया का प्रकोप अली नगर मुहल्ले से शुरू हुआ। जिसमें दो लोगों को अपनी जान से हाथ गवाना पड़ा। नपा प्रशासन ने इस दौरान नई पाइप लाइन बिछाने की कवायद भी की। लाखों रुपये खर्च कर कस्बे के कई क्षेत्रों में नई पाइप लाइन बिछाई गई। इसके बाद शनिवार को पुरारानी मुहल्ले में आधा दर्जन से अधिक घरों में दूषित पानी की सप्लाई ने लोगों के होश उड़ा दिये। मुहल्ले के नसीम अख्तर, मेराज अली, शमीम, गुलाम जीलानी आदि का आरोप है कि नपा के जलकल विभाग के सप्लाई वाला पानी शनिवार को रंगीन व बदबूदार आया। पानी से उठ रही दुर्गंध से लग रहा था कि पानी नाली का है।
विज्ञापन

नपा प्रशासन में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची टीम
कस्बे के पुरारानी मुहल्ले में एक बाद फिर दूषित पानी के सप्लाई होने की खबर से नपा प्रशासन के होश उड़ा दिये है। प्रमुुख जिम्मेदार जहां अंडरग्राउंड हो गये है तो वहीं जलकल निरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में जलकल की टीम मौके पर पहुंच कर लीकेज की तलाश में जुट गई है। एक साथ कई जगहों पर लीकेज की खोज की जा रही है। देर शाम तक पाइप लाइन में लीकेज का पता नहीं चल सका था और जल की टीम उसे ढूंढने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर सताने लगा पीलिया का डर
पुरारानी मुहल्ला पीलिया को लेकर काफी संवेदनशील रहा है। पहली बार हुई दस मौत में सर्वाधिक मृतक इसी मुहल्ले के रहने वाले थे। सर्वाधिक पीड़ित भी इसी मुहल्ले में थे। एक बार फिर दूषित पानी की सप्लाई होने से इस मुहल्ले के लोगों में दहशत ज्यादा देखने को मिल रही है। लोगों को एक बार फिर पीलिया फैलने का डर सताने लगा है। लोगों का कहना है कि नपा प्रशासन फिर लापरवाही बरतने लगा है। जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। त्वरित नियंत्रण नहीं हुआ तो अंजाम बूरा हो सकता है।

नपा के पाइप लाइन में कोई लीकेज नहीं है, किसी के प्राइवेट पाइप में लीकेज हो सकता है। जिसके चलते रंगीन पानी की सप्लाई हुई है। सूचना मिलते ही जलकल की टीम को लगा दिया गया है। जल्द लीकेज केे खोज कर ठीक करा दिया जायेगा।
राजपति अविचल, ईओ, नपा मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed