फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sun's heat made us miserable, mercury reached 42 degrees

Azamgarh News: सूरज की तपिश ने किया बेहाल, 42 डिग्री पहुंचा पारा

Fri, 26 Apr 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sun's heat made us miserable, mercury reached 42 degrees
आजमगढ़। तेजी से बढ़ते तापमान और तेज पछुआं हवाओं से जनजीवन बेहाल है। बृहस्पतिवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। धूप इतनी तेज की बदन ही झुलसा देगी। गर्मी से दोपहर में सड़कें विरान हो जा रही हैं।
विज्ञापन

इस समय दिन का तापमान कभी 41 से 43 तक पहुंच जा रहा है। 19 व 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया था। दिन में कड़ी धूप होने और तेज पछुआं हवाओं के चलने से लोग परेशान हैं। तेज पछुआं हवाओं के चलने से जहां धूल के कण उड़ रहे वहीं, राहगीरों का मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दोपहर में तेज धूप, हवा और धूल इतना ज्यादा बढ़ जा रही है कि लोग घरों ने निकलना मुश्किल हो रहा है। तीखी धूप लोगों के चेहरे का रंग उड़ा दे रही है। उधर बिजली भी अब धोखा देना शुरू कर दिया है। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बच्चों को दोपहर में स्कूल से लाना मुश्किल हो जा रहा है। जरूरत पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के कारण गला सूख जा रहा है। शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। सत्तू, लस्सी आदि शीतल पेय पदार्थो की मांग बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तापमान में और बढ़ोतरी होगी। इससे हीट वेव का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। इधर, एक सप्ताह के तापमान पर नजर डाली जाय तो 19 अप्रैल को जहां दिन का तापमान 43 और रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस थी वहीं, बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 42 तो रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
तारीख- अधिकतम तापमान
18 अप्रैल- 41
19 अप्रैल- 43
20 अप्रैल- 43
21 अप्रैल- 41
22 अप्रैल- 41
23 अप्रैल- 41
24 अप्रैल- 41
25 अप्रैल- 42- 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed