फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sun rays scorched in 44 degree temperature

Azamgarh News: 44 डिग्री तापमान में सूर्य की किरणों ने झुलसाया

Tue, 28 May 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sun rays scorched in 44 degree temperature
आजमगढ़। सूरज की दहक अब बर्दाश्त के बाहर होती जा रही है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन-तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आने वाले दिनों में लोगों को तपिश से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी और लू के थपेड़े से लोग ज्यादा बेचैन दिखाई दिए।। शहर की सड़कों पर सुबह दस बजे के बाद से सन्नाटा पसर जा रहा है, जो शाम को चार बजे रहता है। गर्मी से परेशान हर व्यक्ति इस जुगत में नजर आया कि चल कर ऐसी जगह बैठा जाए जहां कूलर या एसी हो। शीतल पेय से गला तर किया जाए।
विज्ञापन

घर से बाहर जरूरी काम से निकले लोग पसीने से तरबतर और गला सूखने के कारण बेचैन और व्याकुल नजर आए। सूरज के कहर से परेशान लोग अब तो ईश्वर से बरसात की कामना करने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ ऐसा ही हाल है। गर्मी के कारण पशु-पक्षियों का भी हाल बेहाल है। तालाब-पोखरे सूखने से पशुओं को पीने के पानी के लाले पड़े हुए हैं। तपिश से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। वहीं हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में फुंके 32 ट्रांसफार्मर
आजमगढ़। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली निगम भी लोगों को अनवरत बिजली उपलब्ध कराकर उन्हें राहत पहुंचाने में जुटा है। लेकिन ओवरलोडिंग के कारण जल रहे ट्रांसफार्मर उसकी मंशा को पूरा नहीं होने दे रहे हैं। सोमवार तक जहां जिले में 25 से 26 ट्रांसफार्मर औसतन एक दिन में फुंक रहे थे। वहीं मंगलवार को यह आंकड़ा बढ़कर 32 हो गया। विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि इससे निपटने के लिए उसके पास 72 ट्रांसफार्मर स्टोर में हैं।

हीट स्ट्रोक के लक्षण
- शरीर का तापमान बढ़ा हुआ।
- पसीना आना बंद होना या पसीने की ग्रंथि का निष्क्रिय होना।
- मांसपेशियों में ऐंठन, चिपचिपी त्वचा।
- त्वचा एवं शरीर का लाल होना।
- जी मचलाना या उल्टी होना, चक्कर आना।
उपचार
- मरीज को तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में ले जायें और कपड़ों को ढीला करें।
- ओआरएस का घोल पिलाएं। नीबू का पानी नमक के साथ पिलाएं।
अभी दो दिन तक मौसम में नरमी नहीं रहेगी, लेकिन बृहस्पतिवार को तापमान में कुछ कमी हो सकती है और 31 मई को बारिश के आसार भी बन रहे हैं। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलेगी। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed