फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   suicide in azamgarh Two including doctor posted in Meerut hanged themselves Police start investigation for reasons

Azamgarh News: मेरठ में तैनात डॉक्टर समेत दो ने फांसी लगा कर दी जान , कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 14 Jul 2022 02:48 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Jul 2022 02:48 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव बीयूएमएस डॉक्टर पवन यादव (30)   और कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार निवासी अच्छेलाल (18) ने बीती रात फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
suicide in azamgarh Two including  doctor posted in Meerut hanged themselves Police start  investigation for reasons
फांसी - फोटो : social media

विस्तार

आजमगढ़ जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक डॉक्टर समेत दो ने फांसी लगा कर जान दे दी। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस की टीमें जुटी हुई है। पहली घटना मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव की है। गांव निवासी बीयूएमएस डॉक्टर पवन यादव (30) पुत्र डॉ. प्रेम प्रकाश यादव ने बुधवार देर रात घर पर ही रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल गया।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह वह जब देर तक सो कर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने गए। कमरे में जाते ही फंदे पर पवन को लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन सूचना पुलिस को दी गई। गांव पहुंची मुबारकपुर थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मेरठ के सरकारी अस्पताल में तैनात पवन तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता डीएवी पीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं दूसरी घटना कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज बाजार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमडीह गांव निवासी अच्छेलाल (18) पुत्र हरिलाल का शव गुरुवार सुबह गोपालगंज बाजार स्थित बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। वह दिल्ली में रह कर काम करता था। 15 दिन पहले ही घर आया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अच्छेलाल दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed