फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Suhagan will keep Teej fast for the long life of her husband

पति की लंबी उम्र के लिए सुहागन आज रखेंगी तीज का व्रत

Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Suhagan will keep Teej fast for the long life of her husband
तीजव्रत के लिए मेंहदी रचवाती महिला। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। भाद्र पक्ष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाले हरितालिका तीज का त्योहार नौ सितंबर को मनाया जाएगा। हरितालिका तीज का व्रत रखने के लिए सुहागन सोना या चांदी का कोई एक सामान खरीदती है। चाहे वह पैर की बिछिया ही क्यों न हो। खरीदारी को लेकर बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन

भाद्र पक्ष माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाए जाने वाले हरितालिका तीज का व्रत सुहागन और कुंवारी कन्या दोनों ही रखती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की प्राप्ति के लिए माता पार्वती ने इस व्रत को रखा था। कहा जाता है कि इस त्योहार के दिन सुहागन महिलाएं जहां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है वही कुंवारी कन्या मन चाहे पति की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन कुंवारी और सुहागन दोनों ही हाथों में मेंहदी और शृंगार कर माता पार्वती को साड़ी और भगवान शिव को धोती अर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को निष्ठा से रखने वाली कुंवारी कन्या को मन चाहा पति की प्राप्ति होती है, वहीं सुहागन के पति की आयु बढ़ जाती है। इसका व्रत सुहागन और कुंवारी कन्याएं प्रात: काल से रहती हैं और शाम को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर पारन करती है। व्रत में प्रयुक्त होने वाले सामानों की खरीदारी को लेकर नगर के चौक क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed