फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugarcane will be purchased under the watch of CCTV

सीसी टीवी की निगहबानी में होगी गन्ने की खरीद

Tue, 12 Nov 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane will be purchased under the watch of CCTV
आजमगढ़। द किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव बोर्ड समिति के सदस्यों की बैठक रविवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें इस सत्र में चीनी मिल के सफल संचालन को लेकर रणनीति तय की गई और गन्ने की खरीद सीसी टीवी की निगहबानी में कराने व तौल लिपिक की तैनाती में पारदर्शिता का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

चीनी मिल सठियांव में पेराई सत्र का आगाज 15 नवंबर से हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए पांच अप्रैल तक 143 कार्य दिवस सत्र के लिए रखा गया है। इस बार 50 लाख क्विंटल गन्ना पेराई के लक्ष्य के साथ 5.20 लाख क्विंटल चीनी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चीनी परता में पुरस्कृत होने वाली मिल ने इस बार भी चीनी परता 10.40 फीसदी रखने का लक्ष्य रखा है। गन्ना खरीद के लिए कुल 41 केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में डीएम एनपी सिंह ने जीएम बीके अबरोल को निर्देशित किया कि 41 गन्ना तौल सेंटरों पर लिपिक की तैनाती पूरी पारदर्शिता के साथ की जाए। बोर्ड समिति के सदस्यों की मौजूदगी में 14 नवंबर को नियमानुसार पूरा कर लिया जाए। इसके बाद 15 नवंबर को सभी संचालकों के समक्ष तौल कांटा के संचालन की जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि सभी तौल केंद्रों पर सीसी टीवी लगाकर उसकी निगहबानी में ही गन्ने की खरीद की जाए। किसी भी हाल में केंद्रों पर लगा सीसी टीवी कैमरा बंद नहीं होना चाहिए। प्रत्येक 15 दिनों पर उसकी सीडी तैयार कर लिया जाए। डीएम ने किसानों को दी जाने वाली पर्ची का वितरण भी पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया। इस दौरान संचालक कैलाश नाथ पांडेय ने बताया कि चीनी मिल से अभी तक पिछले वर्ष की पर्ची नहीं मिली है और गन्ने की सप्लाई भी नहीं दिखाई जा रही है। जबकि मैंने गन्ने की सप्लाई मिल को किया है। इस पर डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को इस प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिए। बैठक में ही इस प्रकरण के बारे में पूछे जाने पर सीसीओ राधेश्याम पासवान संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके, जिस पर डीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने जीएम को निर्देश दिया कि मिल में जो भी स्कील्ड व अन स्कील्ड मजदूर हैं, उन्हें ऑन साइट प्रशिक्षण दिलाए। क्या करें क्या न करें इससे संबंधित बूलेट प्वाइंट बना कर सभी मजदूरों को उपलब्ध कराये। इसके साथ ही उन्होंने मिल प्रबंधन को परिसर में स्थित राख व प्रेसमड को तत्काल निस्तारित कराने के लिए संचालकों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया। बैठक में उपसभापति पराग यादव, संचालक सुभाष सिंह सहित अन्य संबंधित संचालकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed