फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugarcane farmers will start getting digital slips

गन्ना किसानों को मिलने लगेंगी डिजिटल पर्चियां

Fri, 30 Oct 2020 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers will start getting digital slips
सठियांव। दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव के चौथे पेराई सत्र में गन्ना किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए डिजिटल पर्चियां मिलने लगेंगी। 19 नवंबर से ढोंगा पूजन के बाद शुरू हो रहे नए पेराई सत्र को ध्यान में रखते हुए मिल से संबंधित किसानों को पहले पर्चियां जारी करने का निर्णय लिया है। उसी दिन से संबंधित मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर तोल भी शुरू कराने की तैयारी की गई है। कुल 37 क्रय केंद्र संचालित होंगे।
विज्ञापन

मुख्य गन्ना अधिकारी विनय प्रताप के अनुसार गन्ना ढुलाई के कुल 16 टेंडर फाइनल हो चुके हैं। शेष 19 की प्रक्रिया अभी लंबित है। प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायण ने बताया कि गन्ना सप्लाई के लिए कलेंडरिंग का मूल्यांकन आखिरी दौर में है। गन्ने की उपलब्धता के बाद 21 नवंबर से क्रशिंग चालू हो जाएगी। पिछले सत्र के हिसाब से इस बार भी पेराई का लक्ष्य जो नवनिर्मित मिल इतिहास में अब तक पूरा नहीं हुआ उसे अब 50 लाख क्विंटल रखा गया है। मशीनों की साफ-सफाई व मरम्मत हो चुकी है। पूजन के बाद पेराई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बार-बार कैंसिल हो रहा गन्ना ढुलाई का टेंडर
चीनी मिल सठियांव में गन्ना ढुलाई का टेंडर बार-बार कैंसिल हो रहा है। अब तक चौथी बार कैंसिल हो चुका है। प्रबंधन तंत्र मिल संघ के नए नियम का हवाला दे रहा है। वहीं विपक्षी डायरेक्टर ने कहा कि गन्ना ढुलाई का टेंडर बार-बार कैंसिल होने के कारण अभी 21 टेंडर पेंडिंग है। प्रबंधन तंत्र का कहना है कि नए नियम में ठेकेदार के पास कागज पत्र के साथ दो ट्रक का होना जरूरी है। छानबीन में अधिकतर ठेकेदारों ने नंबर गलत दिया था। जबकि विपक्ष कहता है कि टेंडर दबाव में कैंसिल हो रहा है। नंबर कोई एक बार गलत देगा बार-बार नहीं। सभी ठेकेदार अनुभवी और पिछले सत्रों में गन्ना सप्लाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का करोड़ों बकाया
चीनी मिल अपना पेराई सत्र शुरू करने तो जा रही लेकिन अभी तक किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ है। किसानों का कुल 54 करोड़ 17 लाख 27 हजार रुपये बाकी हैं। शुक्रवार को मिल पहुंचे धरवारा के किसान बृजनाथ सिंह ने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि जोताई, बुआई और खाद व बीज के लिए पैसा नहीं है। सरकार को हम किसानों की समस्या को समझना होगा। किसानों ने जनवरी में गन्ना सप्लाई किया गया है। अधिकारी ने बताया भुगतान मिल चलने पर होगा। कुछ इसी तरह का मामला दाउदपुर के जितेंद्र का है। उन्होंने कहा कि कितने किसान भुगतान के आसरे पर शादी व विवाह तय कर चुके हैं। अब पैसे के लिए मिल की गणेश परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed