फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugarcane department will provide 25 quintal seeds to farmers

गन्ना विभाग किसानों के खेतों में तैयार कराएगा नर्सरी

Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane department will provide 25 quintal seeds to farmers
गन्ना विभाग किसानों के खेतों में गन्ने की नर्सरी अपनी देखरेख में तैयार कराएगा। इसके लिए वह किसानों को सब्सिडी भी देगा। योजना का मकसद किसानों तक उन्नत प्रजाति का गन्ना पहुंचाना है ताकि किसान अपनी आय में इजाफा कर सके।
विज्ञापन

जिला गन्ना विभाग राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और जिला योजना शोध केंद्र के माध्यम से किसानों को अपने खेतों में गन्ने की नर्सरी पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए गन्ना विभाग किसानों को न केवल अपनी देखरेख में प्रशिक्षण देगा, बल्कि खेतों में किसानों की नर्सरी भी अपनी देखरेख तैयार कराएगा। किसानों को आधार पौधशाला तैयार करने के लिए विभाग 25 क्विंटल बीज उपलब्ध कराएगा। नर्सरी जब तैयार हो जाएगी, तब गन्ना विभाग उस पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी व अनुदान किसान को देगा। प्राथमिक पौध शाला में 50 प्रतिशत आधारीय बीज और 25 प्रतिशत प्रति क्विंटल अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि गन्ना विभाग पौध शाला तैयार कराने के लिए किसानों से आवेदन मांगता है। योजना के तहत जो किसान गन्ना विभाग की पात्रता को पूरा करेगा, उसके खेतों में उन्नत प्रजाति की नर्सरी तैयार कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed