फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sugar mill closed after 14 hours due to shortage of sugarcane

Azamgarh News: 14 घंटे चलकर गन्ने की कमी से बंद हो गई चीनी मिल

Wed, 04 Dec 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill closed after 14 hours due to shortage of sugarcane
दी किसान सहकारी चीनी मिल बुधवार को भोर में लगभग चार बजे गन्ने के अभाव में बंद हो गई। अभी 14 घंटे ही चीनी मिल चल पाई थी। अब चीनी मिल नो केन की हालत में आ गई। शुरुआती दौर में जब यह हाल है तो अभी पूरा पेराई सत्र बाकी है।
विज्ञापन

चीनी मिल प्रबंधन अपनी व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट हैं कि सफलतापूर्वक नए पेराई सत्र में गन्ने का अभाव नहीं होने दिया जाएगा। इसे देखते हुए बीते 29 नवंबर को चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया गया। चीनी मिल चलने लगी तो ऐसा लगा कि इस बार लगातार मिल चल कर अपना लक्ष्य पूरा करेगी। किसान पर्याप्त मात्रा में गन्ने की आपूर्ति करेंगे। सच बात यह है कि शुभारंभ के बाद चार दिनों में लगभग 10 हजार क्विंटल ही गन्ना का स्टाॅक हो पाया।
विज्ञापन

चीनी मिल की क्षमता को देखा जाए तो एक दिन में 35 हजार क्विंटल गन्ना क्रॉसिंग कर सकती है। मंगलवार को दिन में लगभग दो बजे मिल का संचालन शुरू हुआ और भोर बुधवार भोर में करीब चार बजे मिल नो केन में बंद हो गई। अगर मिल प्रबंधन क्षमता के आधार पर गन्ने का स्टाॅक करने के बाद संचालन किया होता तो नो केन में चीनी मिल खड़ी नहीं होती। मिल प्रबंधन को चीनी मिल की क्षमता पता होने के बावजूद मात्र 10 हजार क्विंटल गन्ने का स्टाॅक करने के बाद नी मिल को चलाकर अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास किया। मिल प्रबंधन का यह प्रयास असफल रहा। चीनी मिल का गन्ने के अभाव में खड़ा होना प्रबंधन तंत्र की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed