फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Submit outstanding CMR if no FIR will be filed, notice to seven mills

सात मिलरों को नोटिस, जमा करो बकाया सीएमआर नहीं तो दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 10 Jun 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Submit outstanding CMR if no FIR will be filed, notice to seven mills
आजमगढ़। सीएमआर बकाया को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। जनपद में 11 राइस मिलरों पर पिछले वर्ष का सीएमआर बकाया है। जो इनके द्वारा जमा नहीं किया जा रहा है। इनमें से सात बड़े बकाएदार राइस मिलरों को बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व की ओर से नोटिस जारी की गई। जिसमें उन्हें सीएमआर न जमा करने पर एफआईआर दर्ज कराने और भूराजस्व की भांति वसूली करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद ने बताया कि धान खरीद के बाद राइस मिलरों को धान का आवंटन चावल बनाने के लिए किया जाता है। पिछले वित्तीय वर्ष में भी जनपद के कई मिलरों को धान का आवंटन किया गया। जिसमें से कुछ ने तो अपना सीएमआर जमा कर दिया। लेकिन 11 मिलर ऐसे हैं जिन्होंने सीएमआर जमा नहीं किया। इनमें से चार मिलरों पर थोड़ा सा सीएमआर बकाया है। लेकिन सात मिलर ऐसे हैं जिन पर काफी मात्रा में सीएमआर बकाया है। इनमें स्टार चांद राइस मिल मुबारकपुर, जायसवाल राइस मिल ठेकमा, मां धनेश्वरी राइस मिल अहिबरनपुर, एस मिलन एग्रो इंडस्ट्रीज सरैया अमारी बूढ़नपुर, कृष्णा खाद्य ग्रामोद्योग दीदारगंज, दुर्गा राइस मिल तहबरपुर, एमएस एग्रो इंडस्ट्रीज जिवली ठेकमा शामिल हैं। इन मिलरों पर 2961.48 मीट्रिक टन सीएमआर बकाया है। इन मिलरों को नोटिस जारी की गई। जिसमें उन्हें बकाया सीएमआर को तत्काल जमा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनके द्वारा जमा नहीं किया गया तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड करते हुए भू-राजस्व की भांति वसूली का आदेश निर्गत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed