फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sub station operator was beaten up when line was closed

लाइन बंद होने पर मनबढ़ों ने सब स्टेशन ऑपरेटर को पीटा

Fri, 31 Jul 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Sub station operator was beaten up when  line was closed
सगड़ी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन से शुक्रवार को दिन में लाइन रोस्टरिंग के चलते कटी हुई थी। दिन में लगभग डेढ़ बजे बेरमा गांव के कुछ मनबढ़ युवक सब स्टेशन पर पहुंचे और एसएसओ से लाइन चालू करने की जिद करने लगे। एसएसओ ने रोस्ट्रिंग के बाद ही लाइन चालू करने की बात कही तो मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी और परिसर में तोड़फोड़ किया। घटना से क्षेत्र के सभी सबस्टेशनों के कर्मचारी भड़क उठे और पूरे तहसील क्षेत्र की लाइट बंद कर दी गई। इसके साथ ही एसएसओ ने घटना के बाबत जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दिया है।
विज्ञापन

विद्युत सब स्टेशन बेरमा पर एसएसओ के रूप में पंकज यादव तैनात है। रोस्टरिंग के चलते सब स्टेशन से लाइन बंद थी। लाइन चालू कराने को लेकर आधा दर्जन भर ग्रामीण सब स्टेशन पर पहुंचे और एसएसओ पर लाइन चालू करने का दबाव बनाने लगे। एसएसओ ने बताया कि रोस्ट्रिंग चल रही है, ऐसे में लाइन अभी चालू नहीं हो सकता है। एसएसओ के इस बात पर ग्रामीण भड़क उठे और एसएसओ पर हमला बोल दिया। मारपीट कर एसएसओ को घायल करने के साथ ही उक्त मनबढ़ ग्रामीणों ने परिसर में तोड़फोड़ भी किया। कर्मचारी की पिटाई से तहसील क्षेत्र स्थित सभी सब स्टेशनों के कर्मचारी आक्रोशित हो उठे और पूरे क्षेत्र की लाइन काट दिया। इसके साथ ही एसएसओ पंकज यादव ने जीयनपुर कोतवाली में बेरमा गांव के चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर भी दिया। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक मारपीट व तोड़फोड़ करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती है तब तक बेरमा सब स्टेशन से लाइन चालू नहीं की जाएगी। तहरीर मिलने के बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed