फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students visited Kasturba Gandhi Girls School

Azamgarh News: छात्र-छात्राओं ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया भ्रमण

Tue, 23 Sep 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Students visited Kasturba Gandhi Girls School
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं सेवा पखवाड़ा के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जाफरपुर पहुंचीं और वहां की नन्हीं छात्राओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवेश कुमार सिंह के संयोजकत्व में हुआ, जबकि कुलपति प्रो. संजीव कुमार एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में यह पहल की गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने छात्रावास, पठन-पाठन की व्यवस्था, प्रोजेक्टर उपयोग और सुविधाओं का निरीक्षण किया। छात्राओं ने नन्हीं बच्चियों की उत्सुकता और ऊर्जा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय की प्राचार्य एवं वार्डन ने सभी प्रश्नों का यथासंभव उत्तर देकर प्रतिनिधिमंडल को संतुष्ट किया। डॉ. प्रियंका सिंह और डॉ. वैशाली सिंह ने सुधार की संभावनाओं पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्राओं के साथ-साथ कई प्राध्यापक एवं विश्वविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed