{"_id":"5fe629358ebc3e410458af4e","slug":"students-get-one-more-chance-to-apply-before-board-exams-azamgarh-news-vns565507859","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को आवेदन का मिला एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को आवेदन का मिला एक और मौका
विज्ञापन
आजमगढ़। बोर्ड परीक्षा से पहले उन छात्रों के लिए एक और मौका दिया गया है, जो फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। शासन से ऐसे छात्रों के लिए दोबारा से तिथि निर्धारित की गई है। शासन के निर्देश पर डीआईओएस ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि ज्यादा से ज्यादा छात्रों का आवेदन कराएं।
डीआइओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में कक्षा नौ से 12वी कक्षाओं के लिए विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित रह गए हैं। उनके लिए दोबारा से मौका दिया गया है। पूर्व में जो छात्र फार्म भरने से रह गए है वो अब शासन से जारी की गई तिथियों के अनुसार फार्म भरकर आवेदन कर सकते हैं। सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आवेदन कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कक्षा दस और 12वीं के लिए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क जमा किए जाने की अंतिम तिथि पांच जनवरी, इसी दिन संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना, छात्रों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। दस जनवरी तक संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों को फोटोयुक्त नामावली एवं संबंधित कोष पत्र की एक प्रति परिषद को भेजे जाने के लिए डीआइओएस कार्यालय में जमा कराएंगे। इसी तरह कक्षा नौ और 11वीं में पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि दस जनवरी और इसी दिन प्रधानाचार्य छात्रों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में एकमुश्त जमा कराएंगे। जमा किए गए पंजीकरण शुल्क की सूचना तथा छात्रों के शैक्षिक विवरण के परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। 15 जनवरी को प्रधानाचार्य पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोष पत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के लिए डीआइओएस कार्यालय में जमा कराएंगे।