{"_id":"8bed373256f2b3c6f16e6763186a3cfc","slug":"students-burnt-effigy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज होने पर फूंका प्रशासन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज होने पर फूंका प्रशासन का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सड़क जाम करने के आरोप में मुकदमा दर्ज होने से छात्रों में नाराजगी बढ़ गई है। सोमवार को शिब्ली नेशनल कालेज, श्रीगांधी जी पीजी कालेज मालटारी और डीएवी पीजी कालेज के गेट पर छात्रों ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी।
छात्र नेताओं ने कहा कि काफी दिनों से छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन करते आ रहे हैं। नौ जुलाई को समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पर अनशन पर बैठे तो एक साथी की हालत बिगड़ गई। विरोध में उन लोगों ने सदर गेट पर चक्काजाम कर दिया। जाम के दौरान एडीएम प्रशासन ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। जाम खत्म होने के बाद मुकदमा दर्ज कराना सरासर गलत है। दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो छात्र उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर शम्स तबरेज, विवेक कुमार सिंह, अब्दुर्रहमान, अल्फेसेहर, विवेक राय, मोहम्मद अली, जूही श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह, अनूप कुमार गुप्ता, लालजीत यादव, अमन कुमार सिंह आदि उपस्थित हुए।