फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Students and teacher outside, villagers closed cattle in school

बच्चों को घर, शिक्षकों को बाहर कर विद्यालय में बंद किये आवारा पशु

Wed, 11 Dec 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Students and teacher outside, villagers closed cattle in school
लाट घाट के जोकहरा प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों द्वारा लावरिस पशुओं को बंद किया जाने से बच्चें स्? - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। आवारा पशुओं के आतंक से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को मवेशियों को पकड़ कर परिषदीय विद्यालय परिसर में लाकर बंद कर दिया। विद्यालय परिसर में मवेशियों के बंद करने से बच्चे घर जाने को मजबूर हो गए तो शिक्षक बाहर खड़े रहे। सूचना पर खंड शिक्षाधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण इन आवारा पशुओं को छोड़ने के बजाय पशु आश्रय स्थल पर रखवाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

आवारा पशुओं के चलते ग्रामीणों की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इससे परेशान हाल किसानों का कहना है कि बार-बार की शिकायत के बाद भी शासन-प्रशासन इन आवारा पशुओं का कोई स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। बुधवार की सुबह जोकहरा व आसपास के ग्रामीणों ने तीन दर्जन से अधिक आवारा मवेशियों को पकड़ लिया और उन्हें सुबह-सुबह ही प्राथमिक विद्यालय जोकहरा प्रथम के परिसर में लाकर बंद कर दिया। नौ बजे के लगभग जब बच्चे व शिक्षक स्कूल पहुंचे तो गेट पर ताला बंद देखा और परिसर में भारी संख्या में मवेशी थे। ग्रामीणों ने बच्चों को घर भेज दिया और शिक्षक बाहर खड़े रहे। प्रधानाध्यापक राम निवास यादव ने तत्काल इसकी सूचना खंड शिक्षाधिकारी को दी। खंड शिक्षाधिकारी के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण आवारा पशुओं को अन्यत्र भेजे जाने तक इन्हें विद्यालय परिसर में ही बंद रखने की बात पर अड़े रहे। आवारा पशुओं को विद्यालय में बंद करने वालों में दिनेश, रिपुंजय, झारखंड, बदौरा, ज्ञानेंद्र, रिंकू, रामलाल, बबलू, रमाकर, अशोक, मोहन, पीयूष, निहाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। बीएसए ने विद्यालय में मवेशी बंद करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही जब तक विद्यालय में मवेशी है तब तक कक्षाएं बाहर संचालित कराने को कहा है। ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का भी प्रयास चल रहा है। - राजेश कुमार, खंड शिक्षाधिकारी, हरैया।

लाट घाट के जोकहरा प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों ने लावरिस पशुओं को बंद किया।

लाट घाट के जोकहरा प्राइमरी स्कूल में ग्रामीणों ने लावरिस पशुओं को बंद किया।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed