फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   student dies after hit by pickup in azamgarh

Azamgarh News: पिकअप की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र की मौत, हादसे के बाद चालक फरार; तलाश जारी

Fri, 26 Apr 2024 02:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 02:19 PM IST
सार

Azamgarh News: घटना के बाद पिकअप चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची अतरौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की सूचना दिया। परिजनों के पहुंचने पर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
student dies after hit by pickup in azamgarh
मृतक की फाइल फोटो और घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के पंडौली नंदना गांव के पास शुक्रवार की सुबह स्कूटी से स्कूल जा रहे छात्र को पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाले पिकअप को भी अपनी कस्टडी में ले लिया है। 

अतरौलिया थाना के अमारी गांव निवासी प्रभाष जायसवार (12) पुत्र बृजेश कुमार प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। रोज की भांति शुक्रवार को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला तो बस छूट गई। वह पुन: घर आया और स्कूटी लेकर स्कूल के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


अभी वह पंडौली नंदना के पास ही पहुंचा था कि अतरैठ की तरफ से आ रही बर्फ की सिल्ली लदी पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में प्रभाष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली पिकअप को अपनी कस्टडी में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed